राष्ट्रीय कुश्ती में बद्दी की खुशी को सिल्वर

By: Dec 16th, 2021 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — बीबीएन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की दंगल गर्ल खुशी ठाकुर ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया है। गणपत राय इंडोर स्टेडियम होटवार रांची में अंडर-15 ग्रीको रोमन स्टाईल प्रतियोगिता में खुशी ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पहले तीन मुकाबलों में कर्नाटक, झाडखंड व गुजरात की पहलवानों को पटकनी देकर खुशी ठाकुर ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की पहलवान को पटकनी देने में खुशी ठाकुर चूक गई और द्वितीय स्थान हासिल किया। बद्दी के घरेड़ में दसवीं कक्षा की छात्रा खुशी ठाकुर ने अपने काबीलियत के दम पर दंगल गर्ल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। खुशी ठाकुर हिमाचल, पंजाब व हरियाणा के कई मुकाबलों में पुरुष रेसलरों को भी पटकनी दे चुकी हैं। हिमाचल कुश्ती संघ के सचिव जगदीश कुमार व कोच महेंद्र सिंह, खुशी ठाकुर के पिता बेअंत ठाकुर ने इस प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App