लाहुल में बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां

By: Dec 7th, 2021 12:55 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-केलांग
जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में ताजा बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियां बढा दी है। दो दिसंबर से घाटी में मौसम खराब चल रहा है। बर्फबारी के कारण घाटी में यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। घाटी के अंदर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सलग्रां और नैनगार आदि क्षेत्रों को भी दोपहर बाद बस रवाना हुई। जबकि अन्य लंबे और कम दूरी के रुटों पर बसों का आवागमन बंद रहा। बर्फबारी के बाद घाटी में अत्याधिक ठंड पड गई है। जिससे लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। लाहुल घाटी में दो दिसंबर से बर्फबारी का दौर शुरु हुआ है। रविवार रात को मौसम खराब होने के बाद लगभग पूरे जिले ने बर्फ की श्वेत चादर ओढ़ ली है। कोकसर में दो फीटए सिस्सू में पौने दर्रो फीटए जिला मुख्यालय केलांग में आधा फीट बर्फए स्पीति के मुख्यालय काजा में पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई है। स्पीति घाटी में काजा से ताबो तक यातायात दोपहर बाद बहाल हुआ। बर्फबारी के कारण लाहुल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है।

लोग अपने घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। लोगों के घरों की छत्ते बर्फ से ढक गई है। आधा से एक फीट तब बर्फबारी होने के बाद लोग अपने घरों की छत्तों से बर्फ हटाने में जुटे रहे। घाटी में बिजली की लुकाछिपी भी शुरु हो गई है। बार.बार बत्ती गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। वहीं, बिजली पर आधारिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। एडीाएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि स्पीति घाटी के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। मुख्य मार्ग सुबह बंद रहे लेकिन दोपहर बाद मुख्य सडक ताबो तक खुल गई है। उधर, आरएम केलांग मंगलचंद मनेपा ने बताया कि घाटी के सभी रुटों पर बस सेवा बंद पड़ी है। हालांकि, दोपहर बाद कुछ रुटों पर बसें भेजी गई थी, लेकिन फिर बर्फबारी शुरु होने से बसों का आवागमन बंद कर दिया गया है। उनके अनुसार पांगी के कुछ रुटों पर बस सेवा चल रही है। इसके अलावा केलांग. मनालीए केलांग-कुल्लू आदि लंबे रुट भी बर्फबारी के कारण प्रभावित हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App