Viral Video: मंडी में महामृत्युंजय चौक के पास भिड़ीं दो महिलाएं, बालों से खींचतान और फिर…

By: Dec 4th, 2021 5:20 pm

मंडी। शहर में महामृत्युंजय चौक के पास शनिवार को दो महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और एक महिला ने दूसरी महिला को बुरी तरह से बालों से पकड़कर खींचना शुरू कर दिया।

दोनों महिलाओं को यूं लड़ता देख लोगों का भी जमघट लग गया। काफी देर तक दोनों महिलाओं में आपस में झगड़ा और बहसबाजी चलती रही। वहीं, एक अन्य महिला झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं के बीच बचाव भी करती रही। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सिटी पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है झगड़े का कारण घरेलू बताया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App