तीन परांठे खाने पर होंगे मालामाल

By: Dec 5th, 2021 12:02 am

गीता महोत्सव में भीम की रसोई आकर्षण का केंद्र, एक लाख का मिलेगा नकद इनाम

कुरुक्षेत्र, 4 दिसंबर (बृज मोहन)

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्पकारों का हुनर व शिल्पकला के साथ हरियाणा पैवेलियन के लजीज व्यंजन पर्यटकों को रिझाएंगे। हिंदोस्तान का सबसे बड़ा परांठा के तीन बड़े परांठे खाने वाला मालामाल होगा। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग के हाथों में पहली बार हरियाणा पैवेलियन की कमान होगी। पैवेलियन में भीम रसोई में लजीज व्यंजनों के साथ हरियाणवी पकवानों का भी पर्यटक स्वाद चखेंगे। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी का कहना है कि पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए जाने वाले हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। भीम रसोई आकर्षण का केंद्र होगी तो भीम की खुराक खाने वाला पर्यटक हरियाणा पैवेलियन से मालामाल होकर लौटेगा। हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परांठा के तीन परांठे खाने पर एक लाख का नकद इनाम व बुलेट मोटरसाइकिल उपहार में मिलेगी।

हरियाणा पैवेलियन में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परांठा के साथ भीम रसोई भी आकर्षण का केंद्र होगी। गुलाबी ठंड में पर्यटक कुल्हड़ की चाय की चुस्की का आनंद लेंगे तो तीज त्योहारों पर बनने वाले पकवान माल.पुहड़े भी स्वाद चखेंगे। हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन बनाया जा रहा है। हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। पैवेलियन में भीम रसोई सहित हरियाणवीं व्यंजन भी पर्यटकों को लुभाएंगे। राज्य सरकार के विशेष प्रचार प्रकोष्ठ के ओएसडी गजेंद्र फौगाट बताते हैं कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति, खानपान,्र्र पहरावे के साथ मिट्टी के दंगल में पहलवान जोर आजमाइश करेंगे।

ब्रह्मसरोवर के तट पर 19 राज्यों की शिल्पकला

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देश के 19 राज्यों की शिल्पकला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सज चुकी है। इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 में देश की शिल्पकला को एक साथ देखने का एक अद्भुत और सुनहरी अवसर पर्यटकों को मिला है। इस महोत्सव में 19 राज्यों से 125 शिल्पकार पहुंचे हैं। इन शिल्पकारों में 22 राष्ट्रीय अवार्डी और राष्ट्रीय प्रमाण पत्र से सम्मानित हंै। इसके अलावा 18 शिल्पकारों को राज्य अवार्ड भी मिल चुका है। इन शिल्पकारों के लिए राज्य सरकार, प्रशासन और केडीबी की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हंै। यह जानकारी उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App