चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

By: Jan 21st, 2022 12:02 am

ईडी की रेड के खिलाफ खटखटाया दरवाजा, राजनीति से प्रेरित बताया मामला

चंडीगढ़, 20 जनवरी (मुकेश संगर)

पंजाब में अवैध रेत खनन मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की रेड पर घमासान मच गया है। रेड के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंच गई है। कांग्रेस ने कहा कि यह रेड राजनीति से प्रेरित है। इसलिए इस संबंध में ईडी को आदेश जारी किए जाएंगे। कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग के पास रणदीप सुरजेवालाए अभिषेक मनु सिंघवी और हरीश चौधरी पहुंचे हैं। उनका कहना है कि रेड के जरिए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि आयोग ने अपने स्तर पर मामले की जानकारी लेकर सुनवाई का भरोसा दिया है। पंजाब में चुनाव की घोषणा के बाद ईडी ने पंजाब में रेड की। इस मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी के ठिकानों पर दबिश दी। ईडी का दावा है कि भूपिंदर और उसके साथियों से करीब 10 करोड़ की रकम बरामद की गई है। इसमें 8 करोड़ अकेले सीएम के भतीजे से बरामद हुए हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी के कागजात और कीमती सामान मिला है।

इस मामले में कांग्रेस में खलबली मची हुई है। बुधवार को पहले सीएम चन्नी 5 मंत्रियों को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस करने आए। इसके बाद भी विरोधियों ने सवाल उठाए कि अगर रेड राजनीतिक बदलाखोरी है तो फिर उनके भांजे से मिला 10 करोड़ रुपया किसका है। सीएम चन्नी ने यहां तक कहा कि उनसे पीएम की सुरक्षा चूक का बदला लिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उन्हें चुनाव लडऩे से रोकने की साजिश रची जा रही है। उन्हें केस में फंसाया जा सकता है। इसके बाद अब कांग्रेस ईडी की कार्रवाई रुकवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गई है। भाजपा के पंजाब महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की हालत चोर मचाए शोर वाली हो चुकी है। चोरी करने के बाद सीनाजोरी की जा रही है। सवाल तो यह है कि 10 करोड़ कहां से आया। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि पंजाब में अवैध रेत माफिया को कौन शह दे रहा हैघ्ए उससे पैसा कौन कमा रहा हैघ्। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेनकाब हो गई है, जिसकी वजह से घबरा गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App