दिलीप संघाणी इफको के अध्यक्ष

By: Jan 20th, 2022 12:02 am

गुजरात के पूर्व कृषि और संसदीय कार्य मंत्री दिलीप संघाणी दुनिया की नंबर-1 और सबसे बड़ी सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के 17वें अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इफको किसानों और सहकारी समितियों के प्रति प्रतिबद्ध है। हम प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धिÓ के दृष्टिकोण की तर्ज पर किसानों के लिए काम करना जारी रखेंगे। 11 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन इफको अध्यक्ष वलविंदर सिंह नकई के निधन के बाद से यह पद खाली था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App