चालक-परिचालकों को नहीं मिल रहा छठे वेतनामन का लाभ

By: Jan 20th, 2022 12:45 am

सिटी रिपोर्टर – धर्मशाला
हिमाचल परिवहन मजूदर संघ ने चालक-परिचालक के पे स्केल में विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के धर्मशाला के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष ने मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार चंद और वरिष्ठ प्रतिनिधि रावण की उपस्थिति में कहा कि प्रदेश वित्त विभाग ने तीन जनवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लिए छठा वेतन आयोग के नियम अधिसूचित कर दिए हैं। 2006 में चालक को 2400 और परिचालक को 1900 ग्रेड पे दिया गया था। इसके साथ-साथ परिचालक के समान क्लर्क और अन्य को भी 1900 ग्रेड पे दिया गया था। 2012 में संशोधन के दौरान सभी वर्गों को 3200 रुपए ग्रेड पे दिया गया।

इससे उन सभी वर्ग को 10,300 और 3200 के साथ ग्रेड पे दिया जाता है, लेकिन इस संशोधन में चालक और परिचालक को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ग्रेड पे न बढ़ पाने की वजह से चालक और परिचालक को नए वेतनमान का भी कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। उनकी यह मांग पिछले पांच साल से चल रही है, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। चालक और परिचालक हर समय आपदा और त्यौहार में भी काम करते हैं। अपने घर परिवार से दूर सवारियों को पहुंचाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि उन्हें 3200 ग्रेड पे के साथ पूरा वेतन दिया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App