सर्दियों में बच्चों को दें हेल्दी सूप

By: Jan 22nd, 2022 12:17 am

माता-पिता हमेशा अपने बच्चों के खान-पान को लेकर चिंतित रहते हैं, क्योंकि अच्छे खान-पान की मदद से ही उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही रोगों से लडऩे में मदद मिलती है। सर्दी के मौसम में माता-पिता अपने बच्चों को ऐसी चीजें देना चाहते हंै, जो टेस्टी और हेल्दी हों। साथ ही सर्दियों में ये बच्चों के शरीर को गर्म भी रख सकें। सर्दियों के मौसम में गर्म सूप पीने के कई फायदे हैं। वैसे बाजार में भी कई तरह के सूप पैकेट्स उपलब्ध हंै, लेकिन इन्हें प्रिजर्व करने के लिए कई तरह के केमिकल्ज का उपयोग किया जाता है, इसलिए बच्चों को ये सूप पिलाने से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है। इससे बेहतर होगा कि आप घर पर कई तरह की सब्जियों की मदद से बच्चों के लिए सूप बना सकते हैं। ये सूप उनकी सेहत के लिए अच्छे और स्वाद से भरपूर भी होते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खास विंटर सूप के बारे में।
कॉर्न टमाटर सूप
कॉर्न यानी साबुत मक्का में कई तरह के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। कॉर्न में कैलोरी, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही कॉर्न का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहद कम होता है मतलब इसमें शुगर की ज्यादा मात्रा नहीं पाई जाती है, जो आपके बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद है। साथ ही टमाटर में भी कई गुण पाए जाते हैं। क्रीमी और गाढ़ा कार्न सूप बच्चों को खूब पसंद भी आता है।
वेजिटेबल सूप
सर्दियों में कई तरह की सब्जियां खाने को मिलती हंै, लेकिन ये भी सच है कि बच्चों को सब्जी खिलाना मुश्किल होता है। वेजिटेबल सूप की मदद से आप बच्चों को सेहत से भरपूर और स्वादिष्ट सूप दे सकती हैं। सब्जियों में आप ब्रोकली, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, कद्दू और पालक साग जैसी कुछ मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
गाजर और चुकंदर सूप
सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर के सेवन के अनगिनत फायदे हैं। गाजर और चुकंदर में विटामिन ए, बी, सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटाशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही यह स्वाद में भी काफी टेस्टी होता है।
लेमन कोरिएंडर सूप
लेमन कोरिएंडर सूप सर्दियों में बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर डाइजेशन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App