हिंदी देश की आन, बान और शान

By: Jan 11th, 2022 12:05 am

10 जनवरी को हमारे देश की आन, बान और शान हिंदी का विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान देने और इसे अंतरराष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से 10 जनवरी 2006 से दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था। तब से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भी हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के लिए 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण दिया था। हिंदी मात्र भाषा नहीं, बल्कि हमारे देश की राजभाषा और राष्ट्रीय प्रतीक है। हमारे देश में राज्यों की अलग-अलग भाषाएं हैं। मातृभाषा के साथ-साथ राष्ट्र भाषा हिंदी को भी पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए।           

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App