लता मंगेशकर की हालत में सुधार

मुंबई। कोरोना महामारी से संक्रमित देश की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की हालत में अब सुधार हो रहा है। कुछ दिनों पहले कोरोना महामारी से संक्रमित पाये जाने के बाद स्वर कोकिला लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी कि अब उनकी सेहत में सुधार है। उल्लेखनीय है कि गायिका को गत आठ जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉ प्रतीत समदानी ने कहा है कि वह अभी ठीक हैं।