नरवणे के बयान से घबराया पाकिस्तान, पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का दावा, भारत कर सकता है गुप्त सैन्य कार्रवाई

By: Jan 15th, 2022 12:06 am

एजेंसियां — इस्लामाबाद

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पाकिस्तान के छद्म युद्ध और आतंकियों की घुसपैठ पर खुलासे से इमरान खान सरकार घबरा गई है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत कश्मीर में हिंसा को छिपाने के लिए गुप्त सैन्य अभियान को अंजाम दे सकता है। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान के 350 से 400 आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास बॉर्डर लांच पैड और ट्रेनिंग कैंप में इक हो रहे हैं। इनका मकसद कश्मीर में हिंसा को अंजाम देना है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने गुरुवार को कहा किहम चिंतित हैं और भारत के ट्रैक रिकार्ड को लेकर दुनिया को लगातार सतर्क कर रहे हैं। इस बात की आशंका है कि भारत एक और गोपनीय सैन्य अभियान को अंजाम दे सकता है जिससे वर्तमान स्थिति और ज्यादा जटिल हो जाए।

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंधों को लेकर प्रतिबद्ध है। असीम इफ्तिखार ने कहा कि हालांकि बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी भारत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने लंबे समय से पाकिस्तान के खिलाफ शत्रुता वालाऔर नकरात्मक रवैया अपना रखा है। इससे पहले जनरल नरवणे ने कहा था कि संयुक्त इंटेलिजेंस इनपुट के अनुसार, सीमा के दूसरी ओर लांच पैड और ट्रेनिंग कैंप पर 350 से 400 आतंकी जुटे हुए हैं। यह खतरा किसी भी तरह टला नहीं है। हमें अलर्ट रहना होगा। पश्चिमी मोर्चे पर खतरा अभी भी बहुत अधिक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि हमने अपनी ओर से आतंकवाद के प्रति जीरो-टॉलरेंस का संकल्प लिया है और इसके लिए किसी भी कीमत पर प्रतिबद्ध हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App