पेट्रोल-डीजल के दाम 72वें दिन भी स्थिर

By: Jan 16th, 2022 12:06 am

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 80 डॉलर प्रति बैरल के पार बने रहने बावजूद घरेलू स्तर पर शनिवार को लगातार 72 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर, 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी।

इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर, 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपए सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। सप्ताहांत पर कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 86.06 डॉलर प्रति बैरल पर, अमेरिकी क्रूड 84.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App