पेट्रोल-डीजल के दाम 75वें दिन भी स्थिर

By: Jan 18th, 2022 11:56 am

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद घरेलू स्तर पर मंगलवार को लगातार 75वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं आया। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपए घटाने की घोषणा के बाद चार नवंबर, 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी।

इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में दो दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था।

डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App