76वें दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल

By: Jan 20th, 2022 12:05 am

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल की ओर लपकने के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 76वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपए घटाने की घोषणा के बाद चार नवंबर को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद राजधानी में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं। सिंगापुर में आज लंदन ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.60 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.40 प्रतिशत चढ़कर 86.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App