यूपी में प्रियंका गांधी ही कांग्रेस का सीएम फेस, मेनिफेस्टो जारी 20 लाख नौकरियाें का वादा

By: Jan 22nd, 2022 12:06 am

एजेंसियां — लखनऊ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि यूपी में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, इस पर प्रियंका ने उल्टा सवाल दाग दिया कि आप कोई और चेहरा देख रहे हैं क्या।

प्रियंका का जवाब अपने आप में यह इशारा है कि पार्टी का सीएम चेहरा वही होंगी। मेनिफेस्टो जारी करते वक्त प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी मौजूद थे। दोनों ने यूपी चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही यह भर्ती विधान तैयार किया है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App