नीट पीजी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 मार्च को होगा एग्जाम 31 को नतीजे

By: Jan 16th, 2022 12:09 am

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने शनिवार से नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आवेदन चार फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट्स nbe.edu.in  एंड natboard.edu.in पर कर सकते हैं। नीट पीजी 2022 एग्जाम 12 मार्च, 2022 को आयोजित किया जाना है। एडमिट कार्ड सात मार्च, 2022 तक जारी किए जाएंगे।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम 31 मार्च, 2022 को घोषित किए जाएंगे। बता दें, परीक्षा में मल्टी टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे। उम्मीदवार निर्धारित योजना के अनुसार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से 3 घंटे 30 मिनट की परीक्षा देंगे। बता दें, 1 मार्च, 2022 से उम्मीदवारों के लिए एक डेमो टेस्ट उपलब्ध होगा। ये उम्मीदवारों के लिए प्रैक्टिस टेस्ट होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना देखें।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard. edu.in पर जाएं। NEET-PG 2022 लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरें। अब आवेदन फीस का भुगतान करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें। आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App