लोहड़ी का महत्त्व…

By: Jan 13th, 2022 12:05 am

हमारा देश देवभूमि के नाम से भी दुनिया में प्रख्यात है। यहां जितने पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, उतने शायद और कहीं नहीं मनाए जाते हैं। हिंदू धर्म के कुछ त्योहार तो ऐसे हैं जो हमें प्रकृति से बांधे रखने का काम भी करते हैं। लेकिन समय और आधुनिकता की भागमभाग में त्योहारों का रंग कुछ फीका हुआ है। इस पर गौर करते हुए यह जरूरी हो गया है कि युवा और भावी पीढ़ी को हरेक त्योहार के महत्त्व को समझाया जाए, ताकि हमारा कोई भी त्योहार विलुप्त न हो। प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी हमें बुराई और अनैतिक कामों की राह पर न जाने का संदेश देता है। लोहड़ी से जुड़ी एक कहानी यह भी है कि मुगल शासक अकबर के शासनकाल में पंजाब में दुल्ला भट्टी नाम का एक युवक था। उसने लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम किया था।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App