कर्मचारी बोले, हमारी तरफ भी देखे सरकार

By: Jan 16th, 2022 12:45 am

निजी संवाददाता-सोलन
राष्ट्रीय एबुलेंस सर्विस 108 व 102 का जीवीके कंपनी के साथ करार समाप्त हो गया है। सरकार द्वारा बिहार जैसे बड़े राज्य में कार्य कर रही कंपनी मेडसवान को हिमाचल में इस राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा को सुचारू रखने का जिम्मा सौपा गया है। जिसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। जहां मेडसवान फांउडेशन ने गाडिय़ां अपने हवाले कर ली है। वहीं 80 प्रतिशत पहले वाला स्टाफ ही इन एबुलेंस सेवाओं में अपनी सेवाएं देगा। जबकि 20 प्रतिशत स्टाफ का भविष्य दाव पर लग गया है। इन्हें अभी तक कोई लेटर कंपनी द्वारा नहीं दिया गया है। जिस से वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। 108 के ईएमटी पूजा व पायलट मनीश ने बताया कि अभी तक कोई लेटर नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने इतने वर्षों तक 108 में सेवाएं दी हैं, लेकिन उन्हे कोई लैटर नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी ओर भी देखें व उनकी सेवाओं को भी सुचारू रखा जाए। सभी कर्मचारियों ने सरकार से ये भी आग्रह किया की जीवीके कंपनी उनकी बची सैलरी व शेेष इन्सेंटिव अदा करें। वहीं, मेडसवान कंपनी की ओर से एबुलेंसों का ऑडिट करने आए विक्रम कुमार ने बताया कि स्टाफ को उसी तरह रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर 108 व 102 सुचारू रूप चलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App