फोरलेन प्रभावितों की समस्या जस की तस

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—कुल्लू
फोरलेन संघर्ष समिति कुल्लू ने कहा कि सरकार फोरलेन प्रभावितों को लगातार अनदेखी कर रही है। बुधवार को कुल्लू फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक हुई। कई मसलों पर चर्चा की गई। कुल्लू फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कहा कि फोरलेन प्रभावितों की मांगे जस की तस है। चुनावी वर्ष होने के नाते अगर फिर से सुनवाई नहीं हुई तो फोरलेन संघर्ष समिति उग्र आंदोलन करने मजबूर होगी। वहीं संगठन को संगठित करने पर भी चर्चा की गई।
वहीं सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि मनाली के 21 मुहाल के संयोजक तय किए जाएंगे। कंगती मुहाल से शिरढ़ तक के मुहाल कमेटी के गठन का जिम्मा दिनेश सेन, हुकम चंद, प्रीतम नेगी, भुवनेश शर्मा का दिया गया। जबकि डोहलूनाला से रांगडी मुहाल तक कमेटी का गठन महेंद्र सिंह ठाकुर, शमी मदान, कर्नल बौध, निदेश, धर्म सिंह, कृष्ण महंत व देवेंद्र नेगी करेंगे। इस दौरान दिनेश सेन को कुल्लू जिला फोरलेन संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।