आज लो प्रेशर में आएगा पानी, वॉटर वक्र्स कजौली में मरम्मत के चलते शहर में झेलनी पड़ेगी दिक्कत

By: Jan 22nd, 2022 12:01 am

चंडीगढ़, 20 जनवरी(ब्यूरो)

वॉटर वक्र्स कजौली (पंजाब) में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में जरूरी मरम्मत करनी पड़ रही है। ऐसे में शहर में शुक्रवार को पानी की किल्लत रहेगी। कजौली से चंडीगढ़ को पानी की सप्लाई ठप रहने के कारण शुक्रवार को शहर में शाम के पानी की सप्लाई कम प्रेशर पर रहेगी, वहीं सुबह साढ़े 3 बजे से सुबह 9 बजे तक पानी की सुचारु सप्लाई होगी। शाम को 6 से 8 बजे तक लो प्रेशर में सप्लाई होगी। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा लोगों को कहा गया है कि वह सुबह ही अपनी जरुरत के मुताबिक पानी स्टोर कर लें। इस शटडाउन के चलते कजौली वॉटर वक्र्स के पंप हाउस से फेज 1 से फेज 6 तक पानी की पंपिंग नहीं होगी। शहर में लंबे समय से 24 घंटे पीने के पानी की सप्लाई शुरु करने का प्रोजेक्ट लटका पड़ा है।

वहीं शहर की नई कमिश्नर अनंदिता मित्रा के मुताबिकए इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध होगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम ने फ्रेंच फर्म के साथ एमओयू साइन करना था। पहले निगम ने इसकी डेडलाइन 15 अक्तूबर 2021 तय की थी। हालांकि केंद्र से कुछ आवश्यक मंजूरियों के अभाव में यह एमओयू लंबा खिंच गया। शहर के लिए इस अहम प्रोजेक्ट को प्रशासन के उच्चाधिकारी भी गंभीरता से ले रहे हैं और इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नवंबर महीने में शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित ने मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई के प्रोजेक्ट की आधार शिला रखी थी। 162 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 15 साल की मेंटेनेंस और ऑपरेशन शामिल है। अगस्त 2023 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App