UP ELECTION: योगी आदित्यनाथ को चुनौती देंगे चंद्रशेखर आजाद, गोरखपुर से लड़ेंगे इलेक्शन

By: Jan 20th, 2022 3:06 pm

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सदर सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चुनौती देंगे। आजाद समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर सदर सीट से उम्मीदवार होंगे।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन की कोशिशें नाकाम रहने के बाद आजाद की पार्टी ने अकेले ही चुनाव लडऩे का फैसला किया है। गोरखपुर सदर सीट पर पांचवें चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। इस सीट पर अभी भाजपा के अलावा किसी अन्य प्रमुख दल ने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। भाजपा ने इस सीट से मुख्यमंत्री योगी को अपना उम्मीदवार बनाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App