इंतजार भी किया और मिला ठेंगा, नए वेतनमान पर प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ में गुस्सा

By: Jan 14th, 2022 12:07 am

कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर

प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को प्रदेश में तोड़ मरोड़ कर लागू करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष यशवीर जम्वाल, अध्यक्ष कोर कमेटी केवल ठाकुर, प्रदेश महासचिव कमल किशोर शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारी 2006 के बाद 2016 में मिलने वाले नए वेतनमान का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 16 वर्षों के इंतजार के बाद 2022 में मिले इस वेतनमान से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 4000 से लेकर 20000 रुपए तक का ही मासिक फायदा है। यदि प्रदेश सरकार ने वेतनमान अपने हिसाब से ही निर्धारित करने थे, तो पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों का इतने वर्षों इंतजार क्यों किया। इस वेतनमान में जहां बहुत सी विसंगतियां है।

संघ के अधिकारियों प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप डढवाल, प्रदेश प्रवक्ता अनूप शर्मा, प्रदेश वित्त सचिव मदन लाल शर्मा, प्रधान जिला बिलासपुर यशपाल रनौत, प्रधान मंडी दर्शन राणा, प्रधान कुल्लू मनोज, प्रधान सोलन महेंद्र ठाकुर, प्रधान ऊना विवेक दत्ता, प्रधान कांगड़ा प्रदीप धीमान, प्रधान चंबा मनोज, प्रदेश संयुक्त वित्त सचिव प्रीतम कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर रवि शर्मा, महासचिव विक्रम वर्मा, कोषाध्यक्ष जिला हमीरपुर अजय नंदा, जिला मीडिया प्रभारी दलजीत चौहान, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विनोद शर्मा, अरविंद जगोत्ता, अनिल धीमान, पवन चौहान ने मांग की है कि पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को कर्मचारी हित में अक्षरश लागू किया। अन्यथा प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष की राह अपनाने पर मजबूर होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App