भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

By: Apr 7th, 2022 12:45 am

रिकांगपिओ के बचत भवन में द्वीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू

रिकांगपिओ। किन्नौर भाजपा ने रिकांगपिओ के बचत भवन में अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, तीनों मंडलों के मंडलाध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान संजीव हारा, तेजवंत नेगी सहित सूरत नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा विश्व मे एक विशाल राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। संगठन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1980 में अपने गठन के बाद पार्टी को कई महान हस्तियों ने सींचा है, जिसके परिणाम स्वरूप आज पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने पार्टी की महत्व को बताते हुए कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नही है। पार्टी है तो नेता है और कार्यकर्ता हैएइसलिए सभी को मिलकर पार्टी के लिए कार्य करना है। चार राज्यों में हुए हाल ही के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनना तह है। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं किसान समृद्धि योजनाए आयुष्मान, गृहिणी सुविधा योजना पर जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

जुब्बल-कोटखाई सुना रहा स्थापना दिवस
रोहडू। जुब्बल-नावर-कोटखाई के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जुब्बल-नावर-कोटखाई मे भाजपा के किसी कार्यक्रम में काफी कम संख्या में कार्यकर्ता नजर आए हंै। वहीं, रोहडू में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 500 से अधिक कार्यकर्ता नजर आए। जबिक इस मुकाबले जुब्बल-नावर-कोटखाई में हमेशा ही इससे पहले भाजपा अधिक प्रभावशाली रही है। जुब्बल-नावर-कोटखाई में स्थापना दिवस का यह हाल रहा है कि यहां पर पूर्व में रहे सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष तक मौजूद नहीं रहे हंै। जबिक रोहडू में सभी पूर्व में रहे पदाधिकारियों को सम्मानित कर एक जुटता का संदेश दिया। भाजपा में आईटी विभाग के पूर्व संयोजक रहे राजीव मेहता का कहना है कि भाजपा के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में लोग सदैव एक जुट रहे हैं, लेकिन जनाधार किसके साथ है। इस बात का ध्यान जब भाजपा ने नहीं दिया तो भाजपा अब यहां पर इसका असर भी देख रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App