वन मंत्री के बेटे की शादी, धाम में शामिल हुए राज्यपाल-मुख्यमंत्री

By: Apr 21st, 2022 12:05 am

नूरपुर – वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने मंगलवार को अपने बेटे भवानी पठानिया की शादी के मौके पर मैपल फार्म बौड़ (नूरपुर) में कांगड़ी धाम का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व सांसद किशन कपूर ने वर वधू को आशीर्वाद दिया व कांगड़ी धाम का स्वाद चखा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री एंव वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, विधायक रीता धीमान, अर्जुन ठाकुर, होशियार सिंह, अरुण कुमार, वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सिंह सत्ती, सामान्य उद्योग निगम के चेयरमैन मनोहर धीमान, अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष ओपी चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल, एसीएमओ डा. गुरदर्शन गुप्ता, एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी व कई दलों के नेता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App