चुनावों में कांग्रेस काबिल महिलाओं को देगी टिकट

By: May 25th, 2022 12:18 am

महिलाओं को कोटे से नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर मिलेगा टिकट, भाजपा राज्यसभा में पास करवाए महिला आरक्षण बिल

निजी संवाददाता-परवाणू
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीटा डिसूजा का कहना है की हिमाचल में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सक्षम महिलाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा की चुनावों में महिलाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से टिकट दो जाएगी ना की महिला कोटे के जरिए। नीटा डिसूजा मंगलवार को परवाणू में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परवाणू की ओर से ओल्ड बैरियर पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा की मानसिकता महिला आरक्षण बिल लाने की नहीं लग रही है। यह बिल राज्यसभा में पेंडिंग है, लेकिन भाजपा यह बिल नहीं ला रही है, इससे महिलाओं के प्रति भाजपा की मंशा साफ जाहिर हो रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता चुनाव लडऩे के बजाए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, कसौली के चुनाव प्रभारी पराग गाबा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, महिला कांग्रेस नेता संधिरा दुल्टा, पार्षद लखविंदर सिंह, चंद्रावती देवी, पूर्व पार्षद हरीश आजाद, संजय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App