बावा हरदीप को महासचिव का ओहदा

By: May 26th, 2022 12:45 am

हिमाचल कांग्रेस में पहली बार किसी ट्रेड यूनियन के नेता को पार्टी में बड़ा ओहदा
अमित ठाकुर-परवाणू
नवनियुक्त हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसमिति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमे नालागढ़ से कांग्रेस नेता व नालागढ़ से टिकट के उम्मीदवार बाबा हरदीप सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया। गौरतलब है पिछले कुछ समय से बाबा हरदीप सिंह के आम आदमी पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे परन्तु प्रदेश मैं बड़ा पद मिलने से अफवाहों का दौर खत्म हो गया है।

नयी जिम्मेवारी मिलने और प्रदेश मेंं महासचिव बनाये जाने के बारे पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा पहली बार ऐसा हुआ है की किसी ट्रेड यूनियन के नेता को पार्टी मैं बड़ा स्थान मिला है। जिसको लेकर प्रदेश इंटक के कार्यकर्ता बहुत खुश हुए हैं । बाबा हरदीप सिंह ने प्रदेश में महासचिव की जिम्मेवारी मिलने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनियां गांधी, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजिव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो नयी जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे पूरा प्रदेश इंटक परिवार निभाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में पूरी शक्ति के साथ फिर एक बार कांग्रेस का परचम प्रदेश मैं लहराया जाएगा।

पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने हाइकमान को कहा थैंक्स
पांवटा साहिब। युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किरनेश जंग चौधरी को बधाई दी है। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने हाईकमान का भी धन्यवाद किया है। पांवटा साहिब युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली और भंगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब के लिए यह बड़ी खुशी की बात है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए हाईकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह-प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली, तेजिंद्र सिंह बिट्टू, प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह का धन्यवाद किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App