इंटरनेशनल खेलेंगी पांवटा की उन्नति

By: May 18th, 2022 12:03 am

नेशनल में दमदार प्रदर्शन पर अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

धीरज चोपड़ा — पांवटा साहिब
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की 18 वर्षीय उन्नति वर्मा पुत्री सुधीर वर्मा एवं शिवानी वर्मा ने पॉवर लिफ्टिंग में खासा नाम कमाया है। दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी साल जनवरी में हरियाणा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्नति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते हैं। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्न्ति वर्मा का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।

उन्नति वर्मा पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में बीटेक की दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। कोच निखिल गौतम ने बताया कि दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए उन्नति कड़ा अभ्यास कर रही हैं। कोच ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उन्नति देश के लिए मेडल जीतेंगी। इस बारे में उन्नति ने बताया कि भारत के लिए पदक जीतना उनका सपना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्नति वर्मा ने बताया कि माता शिवानी वर्मा, पिता सुधीर वर्मा व कोच निखिल गौतम इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App