आयुष्मान की अपील, भारत की सभी भाषाओं को सम्मान के साथ स्वीकार करें लोग

By: May 28th, 2022 12:02 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म अनेक को लेकर चर्चा में हैं।यह फिल्म भारत में फैले भाषा विवाद पर भी प्रकाश डालती है। आयुष्मान खुराना ने लोगों से भारत की सभी भाषाओं को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह किया है।

आयुष्मान ने कहा कि हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते…भारत वह देश नहीं है। हमारे पास कई भाषाएं, कई धर्म, क्षेत्र, समुदाय और जातियां हैं। प्रत्येक भाषा समान रूप से है महत्वपूर्ण। हमें अपने राष्ट्र की प्रत्येक भाषा को समान महत्व देना चाहिए। आयुष्मान खुराना ने कहा कि विभिन्न भाषाओं के बावजूद दिल एक होना चाहिए। भाषाएं चाहे अनेक हैं पर दिल एक होने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App