चंडीगढ़ में बांसलज शोरूम हिमाचल की पहली पंसद

By: May 28th, 2022 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में वर्ष 1966 में कपड़ा कारोबार शुरू करने वाले बांसल परिवार ने ग्राहकों को दी अपनी उम्दा सेवाओं के बल पर आज चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि साथ लगते पड़ोसी राज्यों में एक खास पहचान बनाई है। ग्राहकों को उम्दा क्वालिटी और बेहतर सेवाओं के बल पर बांसल परिवार ने यह मुकाम हासिल किया है। बांसलज टेक्सटाइल के संस्थापक जय चंद बांसल ने बताया कि उन्होंने यहां चंडीगढ़ के सेक्टर-17 सी में कपड़े (रनिंग कपड़ा) का कारोबार शुरू किया था। उसके बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाओं, उनकी पसंद और ईमानदारी से किए गए कारोबार के बाद उन्होंने रनिंग कपड़ा के कारोबार को सफलता मिलने के बाद अब उनके शोरूम्स में विवाह शादी के प्रोग्राम के लिए लेडीज़ ड्रेस मेटीरियल, लहंगे, रेडीमेड सूट्स, साडिय़ां, अन्य वस्त्र बहुत ही किफायती दामों पर उपलब्ध है। उनके यहां हर वर्ग के लोगों के लिए यहां लेडीज ड्रेस की विशाल श्रेणी उपलब्ध है।

ट्राइसिटी चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के ग्राहकों के अलावा हिमाचल प्रदेश निवासियों के लिए उनकी शाप पहली पसंद है। हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से आने वाले ग्राहकों का एक बड़ा आधार है जो उनके बनाए विश्वाश का प्रतीक है। आज ‘बंसल्सÓ ग्राहकों को दी जा रही अपनी उम्दा सेवाओं के बल पर आज पूरे रीजन में एक खास पहचान बनाने में कामयाब हुआ हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App