सबसे बड़ी गिरावट: 1416 अंक लुढ़क गया सेंसेक्स

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में चौतरफा बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 11416 अंक टूटकर 53179.70 तक गिर गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 431 की गिरावट थी और यह 15,942 के आसपास चल रहा था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स प्रारंभिक घंटों में 53,356.04 से लेकर 53,054.75 के बीच घट-बढ़ पर था।
निफ्टी भी ऊपर में 15,987.75 और नीचे में 15,903.80 के बीच रहा था। सुबह सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर में गिरावट थी। केवल आईटीसी चार प्रतिशत से कुछ अधिक ऊपर चल रहा था।