China policy : संकट बढ़ाएगी चीन की पॉलिसी, जर्मनी ने दी बड़ी चेतावनी, श्रीलंका का दिया उदाहरण

By: May 28th, 2022 12:06 am

एजेंसियां — बर्लिन

जर्मनी ने चीन की कर्ज पॉलिसी पर सवाल उठाया है और कहा है कि इससे दुनिया के सामने एक नई संकट खड़ी हो सकती है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने चीन की कर्ज पॉलिसी में पारदर्शिता की कमी बताया और कहा कि यह विकासशील और उभरते देशों के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया के सामने एक नया ऋण संकट पैदा हो सकता है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ का यह बयान श्रीलंका के संकट और पाकिस्तान में जारी आर्थिक किल्लत के बीच आया है।

स्टटगार्ट में जर्मनी के कैथोलिक दिवस पर एक पैनल चर्चा में स्कोल्ज़ ने कहा कि वास्तव में यह एक गंभीर खतरा है ग्लोबल साउथ में अगला बड़ा संकट उन कर्जों से होगा जो चीन ने दुनिया भार में दिए हैं और खुद पर पूरी तरह से नजर नहीं रखता है, क्योंकि इसमें बहुत सारे खिलाड़ी शामिल हैं। स्कोल्ज़ ने आगे कहा कि आगे चलकर यह चीन और ग्लोबल साउथ के देशों, दोनों को एक बड़े आर्थिक और वित्तीय संकट में डाल देगा, बाकी दुनिया भी इससे अछूती नहीं सकती है। दरअसल, ओलाफ स्कोल्ज़ ने जो ग्लोबल साउथ की बात कही है, उन्हें तीसरी दुनिया का देश भी कहा जाता है। इनमें श्रीलंका, पाकिस्तान, इराक, ईरान जैसे एशियाई देश शामिल हैं। इसके अलावा लैटिन अमेरिकी देश, कैरेबियन देश और अफ्रीकी देशों को भी साउथ वल्र्ड कंट्रीज कहा जाता है। चीन के कर्ज की बात करे तो वो पाकिस्तान को अब तक करीब 11 अरब डालर का ऋण दे चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष पाकिस्तने चीन को ब्याज के तौर पर 26 अरब पाकिस्तानी रुपए का भुगतान किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App