निराकार रूप में आदिशक्ति मां दुर्गा सर्वत्र और सर्वव्यापी, समागम में ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने निहाल किए श्रद्धालु

By: May 28th, 2022 12:06 am

नगरोटा बगवां में समागम में ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी ने निहाल किए श्रद्धालु

टीम — नगरोटा बगवां

मां दुर्गा ही समूचे ब्रह्मांड की आदि शक्ति है, वह ही ईश्वरों की ईश्वर और समस्त धर्मों को धारण करने वाली हैं। ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भी मां दुर्गा ने ही उत्पन्न किया है। निराकार रूप में आदिशक्ति मां दुर्गा सर्वत्र और सर्वव्यापी है। इस चराचर जगत को बनाने वाली और नष्ट करने वाली भी स्वयं और अकेली मां दुर्गा ही हैं। ये उद्गार ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में व्यक्त किए। मां दुर्गा के परम शक्तिशाली पाठ को ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समागम में जब श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव सुनाए, तो वहां उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी हैरान रह गए। समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी ने कहा कि बीज मंत्र की शक्ति को विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले अमरीका, कनाडा जैसे देशों ने भी मान्यता प्रदान कर दी है।

वहां के वैज्ञानिकों तथा डाक्टरों ने भी इस तथ्य को मान लिया है कि निवर्तमान काल में जिन असाध्य रोगों तथा महामारियों का निवारण आधुनिक मेडिकल साइंस नहीं कर सकती है, उनसे बीज मंत्रों के पाठ की कृपा से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने यह भी माना है कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के महासचिव गुरुदास ने बताया कि 29 अप्रैल, 2022 को न्यूजर्सी में आयोजित एक समारोह में परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी को ‘मास्टर ऑफ बीज मंत्र व ‘स्कॉलर ऑफ स्प्रिचुअल साइंस अवार्ड प्रदान किया गया।

न्यूजर्सी सीनेट और न्यूजर्सी जनरल असेंबली ने संयुक्त रूप से निर्विरोध प्रस्ताव पारित करके इस आशय का घोषणा पत्र प्रदान किया, जिसे अमरीका के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं असेंबलीमैन एरिक पीटरसन, मिस अमेरिका मिस वल्र्ड श्रीसैनी और अमेरिका के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टीवी एशिया के मालिक एचआर शाह ने प्रदान किया । श्री गुरुदास जी ने बताया कि पिछले दिनों परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी की अमरीका की जनकल्याण यात्रा के दौरान वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली न्यूजर्सी सीनेट तथा जनरल असेंबली, न्यूयार्क सीनेट व जनरल असेंबली द्वारा प्रदान किए गए अद्भुत सम्मान पत्रों में बीज मंत्र का उल्लेख किया गया। बीज मंत्र की शक्ति का यह सशक्त प्रमाण है, जिससे करोड़ों भाई-बहनों के दुख निवारण हुए हैं। अमरीका जैसे वैज्ञानिक देश में बीज मंत्रों की शक्ति पर व्यापक रिसर्च हुआ है और अंतत: इसकी शक्ति को स्वीकार भी किया है। वहीं इस अवसर पर नगरोटा नगवां के विधायक अरुण मैहरा और कांग्रेस महासचिव आरएस बाली ने भी समागम में हाजिरी भरी। उधर जानकारी यह भी है कि इसी तरह अगले दिनों लगातार नरवाणा और पालमपुर में भी दु:ख निवारण समागम होंगे, जिसकी तैयरियां आयोजकों ने पूरी कर ली हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App