मनु शर्मा बने प्रदेश कांग्रेस सचिव बधाई देने वालों का लगा तांता

By: May 26th, 2022 12:54 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — कुल्लू
कुल्लू जिला के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनु शर्मा को कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। ऐसे में मनु शर्मा के समर्थकों मेंं खुशी का मौहल है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर बधाई दी जा रही है। सांसद प्रतिभा सिंह के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मनु शर्मा को यह कार्यभार मिल पाया है, जबकि अभी तक मनु शर्मा की पार्टी के अंदर कहीं न कहीं अनदेखी भी हो रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबी मनु शर्मा को नई जिम्मेदारी पार्टी के अंदर मिलने से उनके समर्थकों की माने तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को काफी अधिक बल मिलेगा। मनु शर्मा का अपना वोट बैंक है। सभी से मिलनसार को मृधुभाषी मनु शर्मा को भी शहर में हर व्यक्ति से बच्चा तक जानता है। उनके स्वभाव को सभी बेहद पंसद करते है। वहीं, मनु शर्मा को लंबे समय के बाद सासंद प्रतिभा सिंह के आने के बाद मिली पार्टी में जिम्मेदारी से मनु शर्मा के समर्थकों में काफी खुशी का मौहल बना हुआ है। इधर, मनु शर्मा को प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App