पेट्रोल-डीजल के दामों में 39वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

By: May 16th, 2022 12:01 am

दिल्ली – देश में तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की, जिसके कारण लगातार 39वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहें। रूस-यूक्रेन युद्ध से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की कीमत अस्थिर बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपए प्रति लीटर है।

यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड 111.55 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 3.80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 110.16 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने 48 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..105.41……..96.67

कोलकाता ……115.12……….99.83

मुंबई …………..120.51……..104.77

चेन्नई……………110.85……..100.94


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App