प्रदेश में बदलाव ही चाहती जनता

By: May 15th, 2022 12:55 am

आप प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त ने साधा निशाना, हर मोर्चे पर विफल रही प्रदेश सरकार

स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
आम आदमी पार्टी प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता अब बदलावका मन बना चुकी है। उन्होंने जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार हर मोरचे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन मसले पर कहा कि अपने हकों के लिए संघर्ष को मजबूर कर्मचारियों की बात सुनने की बजाय प्रदेश सरकार लाठियां भांज रही है। कर्मचारी आगामी विस चुनावों में इन लाठियों का जवाब जयराम सरकार को जरूर देंगें। वह शनिवार को बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों एवं जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में न सड़कें बनी, न शिक्षा व्यवस्था सुधरी और न ही अस्पतालों की हालत और न ही टूरिज्म के क्षेत्र में कोई विकास हुआ है अजय दत्त ने अनुराग ठाकुर के चंबा दौरे को लेकर चुटकी लेते कहा कि इतने वर्ष इनको चंबा की याद नहीं आई और चुनावी समय आते ही इनका चंबा प्रेम जागृत हो उठा। उन्होंने कहा कि अनुराग बताए कि हिमचाल के विकास में उनका क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में अपने वर्चस्व के लिए जूझती कांग्रेस की हालत बहुत ज्यादा खस्ता है। ऐसे में इस बार आने वाले विधान सभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा। अजय दत्त ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान पचास लोगों ने भाजपा व कांग्रेस छोडकर आप का दामन भी थामा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App