लोगों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाएं

नेरली बूथ में बैठक के दौरान बोले राज्यसभा सांसद डाक्टर सिकंदर कुमार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
राज्यसभा सांसद डाक्टर सिकंदर कुमार ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान नेरली बूथ पर बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से जन-जन तक केंद्र व प्रदेश की जनहितैषी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याओं व मांगों को रखा, जिन्हें राज्यसभा सांसद ने प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया। बता दें कि राज्यसभा सांसद ने बीते रोज रामशहर में एक जनसभा को संबोधित किया था , यहां पार्टी कार्यकर्ताओं दवारा नवनिर्वाचित सांसद का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। केएल ठाकुर ने कहा कि सांसद का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गया है सभी कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ मिशन रिपीट के लिए मैदान में उतर गए है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद ने रामशहर में भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति बैठक में भी भाग लिया और नेरली बूथ पर बूथ लेवल बैठक भी की। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने सांसद जी के समक्ष जनता की समस्याओं को रखा जिनको की सांसद ने पूरे करने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने ग्राम पंचायत मितियां में बैंक शाखा, ग्राम पंचायत डोली, ग्राम पंचायत कोइडी में ग्रामीण डाकघर और डाकघर रामशहर के भवन के निर्माण कार्य के लिए धन राशी उपलब्ध करवाने की मांग रखी।

इसके अलावा पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने साई में नया डाक घर खोलने, साई में नया पटवार सर्किल, साई चढ़ोग में खेल ग्राउंड के निर्माण के लिए दो लाख, साई चढ़ोग में ओपन जिम के लिए एक लाख,और नेरली चलाना गंबर नदी लिंक रोड के लिए एक लाख रूपए,बालम पथरी डोला वास गबर नदी लिंक रोड के लिए सड़क को पक्का करने के लिए 1 लाख रुपए, क्यारडू से रजवाहन लिंक रोड के लिए 2.50 लाख रुपए, बालम से गोहर पक्के रास्ते के लिए 1 लाख रुपए और पक्का रास्ता केंथ पानी से सैंनो डोरा के लिए 1 लाख रुपए और बाल से गबर नदी रोड के लिए 1 लाख रुपए देने की मांग रखी। इस दौरान पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने बताया कि बालम से डोला बास तक लोक निर्माण विभाग से सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा, बालम से लूनस रोड को भी लोक निर्माण विभाग के तहत लाने और नेरली चलाना ,बालम के लिए पेय जल सुविधा उपलब्ध करवाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। केएल ठाकुर ने बताया कि नेरली चलाना टैंक, नेरली चलाना रोड और साई चडोग पंचायत में सिंचाई सुविधा का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डाक्टर सिकंदर कुमार के अलावा प्रदेश सचिव तिलक राज ,जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, नालागढ़ के पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, एससी मोर्चा सोलन के अध्यक्ष अमर संधू, नालागढ़ एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, बीडीसी सदस्य, नंद लाल धीमान, डोली की प्रधान सीता देवी, बीएलए कृष्ण लाल, सोहन लाल, राम प्यारा, ग्राम केंद्र प्रमुख जोगिंद्र सिंह, गीता राम, महेंद्रलाल, सुंदर लाल व राम स्वरूप सहित कई उपस्थित रहे।

धूमल बोले, प्रदेश में कामयाब होगा मिशन रिपीट
कुनिहार। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। कुनिहार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में चार राज्यों में मिली जीत की तरह ही हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने उप चुनाव की हार पर कहा कि पार्टी ने इस पर मंथन किया है व सभी कमियों को दूर करके एकजुटता से विधानसभा चुनावों में कामयाब होंगे। तीसरे विकल्प के तौर पर उन्होंने आप पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी को अपनी अपनी डफली बजाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति की अपनी विचारधारा है व चुनाव लडऩे का अधिकार है। पूर्व मुख्यमंत्री सोलन में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते समय कुछ पलों के लिए कुनिहार रूके। कुनिहार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कुनिहार पहुंचने पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, प्रवक्ता प्रदेश महिला मोचा प्रतिभा कंवर, जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा,जयनंद शर्मा, कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।