साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।
15 मई से 21 मई, 2022 तक
मेष : यह सप्ताह आपके लिए काफी महत्त्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। योजना बनाकर कार्य करना होगा। नहीं तो सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। धन की वृद्धि होगी। जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है। धन का व्यय रोकने में असफल रहेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृष : यह सप्ताह आपके लिए अच्छे नतीजे ले कर के आ रहा है। आपकी प्रतिभा का सम्मान होगा। आफिस में आपके काम को जो लोग नजरअंदाज करते थे, वे अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। धन की कमी दूर होगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।
मिथुन : धन लाभ होगा और अप्रत्याशित तरीके से आय होगी। वकील, मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। अपने जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन आर्थिक रूप से संपन्न होगा। नई नौकरी प्राप्त होने के अच्छे अवसर मिलेंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। कारोबारियों को लाभ होगा। जातक नया घर बनवाना चाहते हैं, तो उनके लिए अच्छा अवसर है।
कर्क : यह सप्ताह आपके लिए काफी बढिय़ा रहने वाला है। माता का सहयोग मिलेगा, नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती हैं। वाणी में सौम्यता रखें। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य में परिश्रम की अधिकता अधिक रहेगी।
सिंह : मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। धर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इच्छा विरुद्ध कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी, संतान को कष्ट रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।
कन्या : अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्म संयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से यश व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में शांति रहेगी, वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मवश्विास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
तुला : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परंतु आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी।
वृश्चिक : मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु : आत्मवश्विास में वृद्धि होगी, कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें। उच्च शक्षिा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मवश्विास से लबरेज रहेंगे लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
मकर : संपत्ति से आय में वृद्धि होगी, माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। कार्यक्षेत्र में परश्रिम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
कुंभ : माता का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि कार्यों से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
मीन : धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे, संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है।