चंबा के ऐतिहासिक नाग जातर मेले में सुरक्षा कड़ी, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

By: May 15th, 2022 1:12 pm

सुरेश ठाकुर सलूणी

चम्बा जिले के सलूणी का उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय ऐतिहासिक नाग जातर मेले में इस बार पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है।जिसके लिए ड्रोन कैमरे का सहारा भी लिया जा रहा है। कोरोना के कारण बंद हुए इस मेले का दो वर्षों बाद आयोजन हो रहा है।जिसमें दस हजार तक लोगों के आने की उम्मीद है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था बारे जानकारी देते हुए SDPO सलूणी I P S मयंक चौधरी ने कहा कि मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।साथ ही लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहली बार यहां मेले में ड्रोन कैमरे का सहारा भी लिया जा रहा है।ताकि हर हरकत पर नजर रखी जा सके। बताते चलें कि हिमाचल में खालिस्तान के झंडे लगने के बाद प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है।और पुलिस जवान अलर्ट पर हैं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App