खेतीबाड़ी की अग्रदूत जीवनी नहीं रहीं

नगर संवाददाता, नाहन
रेणुकाजी के उपमंडल संगड़ाह की बागबानी क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की प्रेरणा स्त्रोत रही जीवनी देवी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जीवनी देवी ने जीवन पर्यंत लोगों को सब्जी उत्पादन व बागबानी के लिए प्रेरित किया। जिससे संगड़ाह क्षेत्र में अधिकतर किसानों ने सब्जी उगाने में रुचि दिखाई। रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किंकरी देवी को प्रेरणा स्त्रोत मानने वाली जीवनी देवी ने भी अपने स्तर पर लोगों को सब्जी व बागबानी के लिए जागरूक किया।

यही वजह रही कि संगड़ाह के हरियाली मेला में तत्त्कालीन विधायक स्व. प्रेम सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। संगड़ाह के पूर्व प्रधान तपेंद्र चौहान, विधायक विनय कुमार ने बताया कि मेहनती जीवनी देवी लोगों के लिए आदर्श थी और उन्होंने उनके निधन पर शोक जताया है।