निष्पक्ष जांच तक जारी रहेगा संघर्ष

By: May 26th, 2022 12:55 am

सोलन में युवा कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय सोलन के बाहर क्रमिक अनशन , डीजीपी पर साधा निशाना, हजारों युवाओं को मांगा न्याय
निजी संवाददाता-सोलन
पुलिस भर्ती पेपर लीक कांड के खिलाफ युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन जारी है। युवा कांग्रेस द्वारा डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। सोलन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश मे पुलिस पेपर लीक घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस का कार्मिक अनशन जारी है और युवा कांग्रेस डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग भी कर रही है। क्योंकि उनके पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो रहीं हैं। कसौली विधानसभा के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल कुमार ने कहा कि अभी भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं का विश्वास खो चुकीं है और उन्हें सत्ता मे रहने का कोई हक नहीं है। पुलिस भर्ती पेपर लीक कांड के खिलाफ युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक जांच किसी अंजाम तक नहीं पहुंच जाती है।

युवा कांग्रेस द्वारा डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। सोलन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि पुलिस पेपर लीक घोटाले को लेकर युकां कोई रियायत बरतने वाली नहीं है। हजारों युवाओं को न्याय चाहिए, वह भी बहुत जल्द। जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर वेद प्रकाश, जय प्रकाश, विशाल शर्मा, कुनाल गर्ग, दलिप कुमार सचिनउपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App