प्रदर्शनी का अवलोकन करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

By: May 15th, 2022 12:55 am

चंबा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंबा में समग्र शिक्षा के अंर्तगत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या चंबा की प्रस्तुति शिक्षण अधिगम सामग्री का अवलोकन किया। अनुराग ठाकुर ने बेटी है अनमोल संबोधन के साथ विद्यालय की बच्चियों और खंड स्त्रोत समन्वयक शिक्षा खंड चंबा डा. राजेश सहगल से विभिन्न प्रस्तुतियों सांची का स्तूप, जालियांवाला हत्याकांड, ग्राम प्रशासन प्राचीन समय और वर्तमान, भारत में न्यायपालिका के विभिन्न स्तर, सिंधुघाटी की सभ्यता में उत्खनन के उपरांत प्राप्त आभूषण मोहरें, कुआं स्नानागार और खिलौने का अवलोकन किया।

इस दौरान बच्चियों ने केंद्रीय मंत्री के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों और डा. राजेश सहगल को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा, उपशिक्षा निदेशक उच्चतर प्यार सिंह चाढ़क, खंड परियोजना अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद, खंड स्रोत समन्वयक पुनीत व केंद्रीय मुख्य शिक्षक मानव चौणा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App