राजपुरा स्कूल में सजी युवा संसद

By: May 26th, 2022 12:54 am

प्रध्यापाकों ने छात्रों को सदन की कार्यवाही से करवाया रू-ब-रू

कार्यालय संवाददता-नालागढ़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें 30 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम को प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र जगत राम शर्मा, अंग्रेजी प्रवक्ता पुष्पिंदर कौर, कला स्नातक रीता चौहान और कला स्नातक सुमन कुमारी ने तैयार करवाया। प्रधानाचार्य सुभाष अग्निहोत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी आकाश ने प्रधानमंत्री, गुरप्रीत लोकसभा अध्यक्ष, प्रियंका कृषि मंत्री, गगन मानव संसाधन विकास मंत्री, सपना परिवहन मंत्री, दीक्षा महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री, नेहा चौधरी उर्जा मंत्री, अमृत कौर स्वास्थ्य मंत्री, निर्जला वित्त मंत्री और सानिया कुमारी ने विदेश मंत्री की भूमिका निभाई। युवा संसद को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुभाष अग्निहोत्री ने बताया कि हमारे चुने हुए नेता किस प्रकार समस्याओं को उठाते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App