हमीरपुर अस्पताल में मरीजों को बांटा खाना
विकास दिवस के रूप में मनाई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने उनकी जयंती पर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मरीजों व उनके तीमारदारों को दोपहर का भोजन वितरित किया। इसके साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को फलों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने की। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह 60 वर्ष तक प्रदेश व देश की राजनीति में छाए रहे। वह प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री एवं तीन बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री रहे।
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश में कई महत्त्वपूर्ण योजनाएं चलाई, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। वह गरीबों के मसीहा थे तथा उन्हें जीवन उत्थान के लिए अविश्वसनीय कार्य किया। इससे प्रदेश का अति पिछड़ा व्यक्ति भी मध्यम वर्ग की श्रेणी में शामिल हुआ। उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य सडक़ों के विस्तार के लिए प्रत्येक घर को पानी एवं बिजली की शत-प्रतिशत व्यवस्था तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में अनेक बार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्होंने हिमाचल पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित किया। उनकी याद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने राधा कृष्ण मेडिकल कालेज में उपचाराधीन रोगियों एवं उनके तीमारदारों को दोपहर का भोजन एवं फल वितरित किए। अनिता वर्मा पूर्व महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की तथा राजा साहब द्वारा किए गए कामों की सराहना की तथा कहा कि ऐसे युग पुरुष के चले जाने पर प्रदेश के लिए जो कमी हुई उसकी पूर्ति होना नामुमकिन है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव बीआर राही, सुरेश पटियाल, राजेश चौधरी, रीटा खन्ना, होशियार सिंह, सेवानिवृत्त एक्शन बलदेव, कैप्टन प्रकाश, प्रदीप ठाकुर, एसडीओ विजय डोगरा, उर्मिला, सुनील ठाकुर, दीपचंद, राजेश पठानिया, रोहित शर्मा, सनी, जसवंत कृष्ण और किशोरी लाल व अन्य ब्लॉक के गणमान्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया।