26 जुलाई से होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी

मोदी मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, दिवाली तक मिल सकती हैं सेवाएं

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में पांचवी पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है। यह नीलामी 26 जुलाई, 2022 से शुरू की जाएगी। जानकारों के अनुसार सब सामान्य ढंग से चला, तो इस साल दिवाली तक देशवासियों को 5जी दूरसंचार सेवाओं का तोहफा मिल सकता है। 5जी सेवाएं 4जी की तुलना में 10 गुना अधिक गति से काम करेंगी। 20 साल तक ये सेवाएं संचालित करने के लिए जुलाई अंत तक सरकार कुल 72097.85 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। स्पेक्ट्रम की कुल कीमत पांच लाख करोड़ रखी गई है। इसके तहत सरकार नौ स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी। यह नीलामी 20 साल के लिए होगी।