Covid Vaccination: देश भर में कोविड टीकाकरण के तहत 197.08 करोड़ टीके लगे

By: Jun 26th, 2022 11:55 am

दिल्ली – देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.08 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह सात बजे तक 197 करोड़ 08 लाख 51 हजार 580 टीके दिए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 72 हजार 739 टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 11,739 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 33 लाख 89 हजार 973 हो गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.25 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.59 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 10,917 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 27 लाख 72 हजार 398 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है। देश में सक्रिय मामले आज 92,576 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.21 प्रतिशत हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 4,53,940 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 86.07 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App