आयुर्वेद फार्मासिस्ट बैचवाइज भर्ती के लिए विभाग ने तैयार किया रोस्टर, 100 पदों पर होनी है भर्ती

By: Jun 13th, 2022 5:35 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

शिमला। आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती के लिए विभाग की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई है। बैचवाइज आधार पर होने वाली भर्ती के लिए विभाग की ओर से रोस्टर तैयार कर लिया गया है। ऐसे में अब विश्व योगा दिवस के बाद आयुष विभाग में बैच वाइज आधार पर होने वाली भर्तियों के लिए कर्मचारियों के दस्तावेजों की छंटनी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आयुष विभाग में आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 100 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 50 फीसदी पद सीधी भर्ती के माध्यमस से भेजे जाने हैं, जबिक 50 फीसदी पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने है। बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले पदों के लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई है।

ऐसे में अब कर्मचारियों के दस्तावेजों की छंटनी करना बाकी रह गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस के बाद छंटनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App