रिकांगपिओ अस्पताल में बांटे फल-जूस

By: Jun 24th, 2022 12:20 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— रिकांगपिओ
गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्व. राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों को याद किया।

इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचाराधीन मरीजों को फल, जूस बांटे गए। इस दौरान कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष जय कृष्ण नेगी, पूर्व उपप्रधान कोठी व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी सदस्य दयाल सिंह नेगी, पूर्व युवा कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष श्यामा नंद नेगी, इंटक अध्यक्ष किन्नौर मान चंद नेगी, महिला कांग्रेस किन्नौर महासचिव ललिता पंचारस, शारदा नेगी, प्रताप सिंह नेगी, जसवंत सिंह, मनीष राठौर, अर्जुन नेगी, रमेश नेगी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App