आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं डाउनलोड

By: Jun 12th, 2022 12:08 am

इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जून सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 में शामिल होंगे, वो एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icaie&am .icai.org पर डाउनलोड कर सकते हैं। सीए फाउंडेशन जून परीक्षा 24 से 30 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित किया। पेपर-1 और 2 दोपहर दो से शाम पांच बजे तक, पेपर-3 और 4 दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaie&am .icai.org पर जाएं। फिर सीए फाउंडेशन जून एग्जाम हाल टिकट 2022 लिंक पर क्लिक करें। लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। सीएम एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा नई दिल्ली, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App