जूनियर ड्राफ्ट्समैन का फाइनल रिजल्ट आउट, एक पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से रहा खाली

By: Jun 23rd, 2022 12:10 am

एससी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर का एक पद योग्य उम्मीदवार न मिलने से रहा खाली

कार्यालय संवाददाता— हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल/इलेक्ट्रिकल) लिखित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 90 पदों को भरने के लिए जो प्रक्रिया शुरू की गई थी, उसे पूरा कर लिया गया है। हालांकि एक पद एससी (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) का योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते खाली रह गया है। आयोग सचिव ने बताया कि 90 पदों के लिए 3477 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इनमें से 2438 अभ्यर्थियों के आवेदन ही सही पाए गए। 25 जुलाई, 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में 1368 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1070 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। लिखित परीक्षा में पास 279 अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर छह से आठ जनवरी, 2022 को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। इनमें 89 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में सात सिविल में और 82 इलेक्ट्रिकल पदों पर अलॉट किए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर उन्हें राहत मिली है।

पास अभ्यर्थी

838000107, 838000112, 838000114, 838000120, 838000153, 838000154, 838000167, 838000224, 838000234, 838000274, 838000309, 838000387, 838000410, 838000414, 838000429, 838000505, 838000515, 838000550, 838000599, 838000631, 838000659, 838000665, 838000685, 838000706, 838000712, 838000723, 838000749, 838000766, 838000803, 838000891, 838000892, 838000901, 838000917, 838000919, 838000933, 838000935, 838000966, 838000974, 838001039, 838001045, 838001081, 838001110, 838001131, 838001224, 838001259, 838001279, 838001283, 838001309, 838001333, 838001349, 838001351, 838001371, 838001377, 838001408, 838001429, 838001447, 838001452, 838001468, 838001523, 838001611, 838001684, 838001697, 838001703, 838001708, 838001724, 838001771, 838001777, 838001830, 838001837, 838001850, 838001851, 838001944, 838001964, 838001971, 838001973, 838002005, 838002013, 838002029, 838002051, 838002094, 838002149, 838002179, 838002196, 838002229, 838002247, 838002338, 838002382, 838002427, 838002464


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App