क्यारवां को सवा तीन करोड़ के गिफ्ट

By: Jun 28th, 2022 12:11 am

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने किए विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन

टीम-पालमपुर, धीरा, सुलाह
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारवां में तीन करोड़ 28 लाख की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण किए। उन्होंने तीन करोड़ पांच लाख से जल जीवन मिशन में निर्मित पेयजल योजना चौकी-जोणा-क्यारवां, छह लाख से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भटका, साढ़े तीन लाख से लड़ाणी से मोक्षधाम संपर्क सडक़, गांव खरैना के लिए चार लाख से एंबुलेंस सडक़, अढ़ाई लाख से बनीं जलाधारी चौक वर्षाशालिका, तीन लाख से बनीं क्यारवां से बाग संपर्क सडक़ तथा चार लाख से क्यारवां सरूट से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारवां सम्पर्क सडक़ का लोकार्पण किया। क्यारवां के रिड़ी में आयोजित जनसभा में विधान सभा अध्यक्ष ने लाभार्थियों को बधाई दी।

इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष का लोगों ने क्यारवां पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 49 लाभार्थियों को चार लाख 88 हजार रुपये की सहायता भी वितरित की। पमरार इसके बाद ग्राम पंचायत बलोटा के लाहडू में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बलोटा की 8 महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App